इस खतरनाक वायरस की चपेट में 90 प्रतिशत एंड्राॅयड डिवाइसिस

  • इस खतरनाक वायरस की चपेट में 90 प्रतिशत एंड्राॅयड डिवाइसिस
You Are HereGadgets
Sunday, June 26, 2016-11:53 AM

जालंधर : अगर आपके पास एंड्राॅयड स्मार्टफोन है तो यह खबर आपके लिए चिंताजनक हो सकती है। दरअसल एक मालवेयर ने विश्व भर के 8 लाख 50 हजार एंड्राॅयड डिवाइसिस को इफेक्ट किया है। हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से आधे स्मार्टफोन्स भारत में इस्तेमाल हो रहे हैं।

डाटा सिक्योरिटी फर्म Trend Micro ने एप स्टोर (गूगल प्ले) में गाॅडलैस की जानकारी दी है। गाॅडलैस एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप और इससे पहले के एंड्राॅयड ओएस को इफेक्ट करता है। कम्पनी का दावा है कि विश्व भर में 90 प्रतिशत एंड्राॅयड डिवाइस इस मालेवर से इफेक्ट हैं। यह मालवेयर आपके फोन में अनओथोराइज्ड एप्स को इंस्टाल कर सकता है जिससे आपके फोन में पड़ी जरूरी जानकारी खतरे में आ सकती है।

किन-किन देशों में कितने प्रतिशत एंड्राॅयड डिवाइस इस मालवेयर से इफेक्ट हैं  -
भारत - 46.19 प्रतिशत
इंडोनेशिया - 10.27 प्रतिशत
थाईलैंड - 9.4 प्रतिशत
फिलीपींस - 6.31 प्रतिशत
मलेशिया - 5.01 प्रतिशत
वियतनाम - 2.12 प्रतिशत
जापान - 1.87 प्रतिशत
रूस - 1.85 प्रतिशत
यू.एस. - 1.51 प्रतिशत
ईरान - 0.90 प्रतिशत
अन्य - 14.50 प्रतिशत


Latest News