इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा एंड्राॅयड का नया वर्जन '7.0 Nougat'

  • इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा एंड्राॅयड का नया वर्जन '7.0 Nougat'
You Are HereGadgets
Sunday, August 28, 2016-5:44 PM

जालंधर : इस सप्ताह की शुरुआत में गूगल ने नैक्सस डिवाइसिस के लिए 7वें आपरेटिंग सिस्टम नोगट को रोल आऊट किया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस, शाओमी, सैमसंग, सोनी और कुछ अन्य ब्रैंड के स्मार्टफोन्स में एंड्राॅयड 7.0 नोगट की अपडेट नहीं मिलेगी। इसके पीछे कारण कम्पैटीबिलटी की कमी को बताया गया है। LlabToofer की रिपोर्ट के मुताबिक कई हैंडसैट्स जिनमें कुआलकाॅम स्नैपड्रैगन 800/801 प्रोसैसर लगा है, उन माडलों को एंड्रायड 7.0 नुगट की अपडेट नहीं मिलेगी।

एंड्राॅयड ओपन सोर्स प्रोग्राम में एंड्राॅयड 7.0 ने एम.एस.एम. 8974 चिपसैट स्पोर्ट को रिमूव कर दिया है। इस कारण इन डिवाइसिस को नहीं मिलेगी ऐंड्रायड 7.0 अपडेट :
HTC One M8, Sony Xperia Z3 and Z3 Compact, OnePlus One and OnePlus X, Xiaomi Mi4, Samsung Galaxy S5, Samsung Galaxy Note 3, LG G3
 
इस के इलावा जो प्रोसेसर इस अपडेट को स्पोर्ट नहीं करगे वह हैं :
सनैपड्रैगन : 200, 208, 210, 212, 400, 410, 412, 600, 800 और 801 चिपसैट (Samsung Galaxy S5, Samsung Galaxy Note 3, LG G3, LG Nexus 5, Sony Xperia Z3, Motorola Moto X 2nd. Gen., HTC One M8, OnePlus One, Xiaomi Mi4), Exynos 5250, 5260, 5410, 5420, 5422, 5430, 5800 (Galaxy A7, A8, Alpha, S5, S5 Plus, Note 4, Note Pro, Tab Pro, Tab S, Meizu MX4 Pro), Exynos 7580 (Galaxy A7, A5 2016, S5 Neo), Mediatek MT6735, MT6753 (Desire 828, 830), Kirin 920, 925, 930, 935 (Honor 6, 7, Huawei P8, Mate S)।


Latest News