Friday, January 15, 2016-10:29 AM
जालंधर: एप्पल डिवाइसिस के लिए आई.ओ.एस. (आईफोन ऑप्रेटिंग सिस्टम) का नया अपडेट तैयार हो रहा है और यह कुछ दिनों में आपके आईफोन पर उपलब्ध होगा। फिलहाल यह आई.ओ.एस. 9.3 के डिवैल्परों के लिए उपलब्ध है और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिनका आई.ओ.एस. में स्वागत करना तो बनता है। इन फीचर्स में से एक है अच्छे से सोने में मदद करने वाला फीचर।
डिवैलपर प्रिव्यू के लिए उपलब्ध आई.ओ.एस. 9.3 पूरी तरह से तैयार नहीं है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इसका अपडेट आईफोन और आईपैड पर कब तक मिलेगा लेकिन यह बात तो पूर्ण रूप से कही जा सकती है कि आई.ओ.एस. 9 के फाइनल वर्जन से कुछ महीने पहले इसे जरूर लांच कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं आई.ओ.एस. 9 के डिवैलप वर्जन में दिए गए कुछ खास फीचर्स के बारे में -
ज्यादा समय तक प्रयोग कर सकते हैं आईपैड :
रात में अधिक समय तक डिवाइस का प्रयोग करना सोने पर असर डालता है और कई बार यूजर स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ ही सो जाते हैं। एप्पल नाइट शिफ्ट मोड के साथ इसमें सुधार कर रहा है। रात के समय सैटिंग्स की मदद से स्क्रीन के रंगों को बदला जा सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि एल.ई.डी. द्वारा चमक रही नीली लाइट मेलाटोनिन के उत्पादन के बारे में बताती है जिससे हार्मोन्स हमारे दिमाग को सोने के लिए कहते हैं। नीली का सफेद रंग को बदलते समय तेज रंग जैसे लाल, नारंगी और पीले रंग निकलते हैं जिन्हें आप आसानी से देख सकते हैं जो आपके शरीर को आसानी से सोने में मदद करेगा। फ्लक्स और ट्वाईलाइट जैसे एप्स पहले से ही कप्यूटर और एंड्रॉयड फोन में यह फीचर दे रहे हैं।
समाचार जिन्हें आप चाहते हैं पढऩा :
एप्पल ने पिछले साल न्यूज एप को लांच किया है और आई.ओ.एस. 9.3 के साथ यह एप पहले से सिरक्षित हो जाएगा। नए आई.ओ.एस. अपडेट में आपको वो खबरें देखने को मिलेंगी जिन्हें आप पसंद करते हैं। न्यूज एप में आप पहले से ज्यादा सामग्री पढ़ पाएंगे, इसी के साथ चर्चित विषयों के सुझाव भी मिलेंगे। एप की परफार्मैंस में भी सुधार होगा जिससे तेजी से लोडिंग होगी और आप न्यूज फीड में वीडियो भी देख पाएंगे।
नोट्स को करें लॉक :
नोट्स एप नए आई.ओ.एस. के साथ पासवर्ड से प्रोटैक्ट हो जाएगा जिससे यूजर जरूरी नोट्स को लोगों से बचा सकेंगे। इसके अलावा नोट्स को तारीख और टाइटल देकर भी सेव किया जा सकेगा। हालांकि यह फीचर ज्यादा तो नहीं हैं लेकिन ये सारे फीचर इस्तेमाल करने योग्य हैं।
वास्तव में हेल्थ एप का इस्तेमाल :
अभी भी हेल्थ एप का उपयोग करने की सोच रहे हैं ? एप्पल थर्ड पार्टी एप्स के साथ कनैक्ट करने का स्पोर्ट भी देगा जिससे आप वर्कआऊट्स पर नजर रख सकेंगे। अगर आपके पास एप्पल वाच है तो आप हेल्थ एप की मदद से सेहत का डाटा इकठा कर सकते हैं।
पहले से बेहतर होगा कारप्ले :
कारों में प्रयोग होने वाला एप्पल का मनोरंजन और नेविगेशन सिस्टम कारप्ले के अपडेट में एप्पल यूजिक और मैप्स को शामिल किया जाएगा। इससे यूजर एप्पल यूजिक में सर्च कर गाने और कलाकारों को सुन सकेगा। जब यूजर सड़क पर होंगा तो मैप्स में दिए गए नियरबॉय फीचर से खाना, यूल और अन्य सेवाओं को ढूंढ पाएंगे।
शिक्षकों के लिए स्मार्ट टूल्स :
आईपैड एक बेहतरीन सिखाने के टूल के रूप में प्रयोग हो सकता है और यह क्लासरूम से कई एक्सट्रा फीचर्स के साथ आएगा। क्लासरूम एप शिक्षकों को पाठ पढ़ाने और स्टूडैंट्स की प्रोग्रेस पर नजर रखने में मदद करेगा। छात्र एक आईपैड पर लॉगइन कर कई आईपैड अकाऊंट्स पर जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा एप्पल ने शिक्षा के क्षेत्र में एप्पल आईडी को पेश करेगा जिसे स्कूल प्रशासकों द्वारा मैनेज किया जाएगा।
इसके अलावा आई.ओ.एस. 9.3 के लांच पर ही पता चलेगा की एप्पल ने कौन-कौन के नए फीचर्स को नए आई.ओ.एस. ऑप्रेटिंगस सिस्टम में देखने को मिलेगे।