Sunday, August 21, 2016-3:57 PM
जालंधर : क्या आप भी सैमसंग की मिल्क म्यूजिक सर्विस का प्रयोग करते हैं, अगर हां तो जल्द ही यह सर्विस बंद होने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी और नोट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली मिल्स म्यूजिक सर्विस 22 सितम्बर से अमरीका में बंद हो जाएगा। इस सर्विस को सलैकर पर स्विच किया जाएगा।
मिल्क म्यूजिक थोड़ी पुराने यूजर इंटरफेस वाली एप है लेकिन इसको सैमसंग डिवाइसिस के लिए बहुत बढ़िया तरीको से डिजाइन किया गया था। लांच होने से एक साल बाद ही इसकी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस कम्पनी की तरफ से बंद कर दी गई थी। इसके बाद पिछले साल जून में मिल्क वी.आर. एप को सैमसंग वी.आर. में बदल दिया गया था।