एंड्रॉयड और आई.ओ.एस प्लेटफार्म पर अंतरिक्ष की सैर करवाएगी यह एप

  • एंड्रॉयड और आई.ओ.एस प्लेटफार्म पर अंतरिक्ष की सैर करवाएगी यह एप
You Are HereGadgets
Sunday, June 26, 2016-12:26 PM

जालंधर - जेब में स्मार्टफोन होने पर आप कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं और हमेशा कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे दोस्तों के बीच धाक जम जाए। आज हम आपको एसी एप के बारे में बताने जा रहें हैैं, जिसकी मदद से आप अपने ग्रुप और दोस्तों को इम्प्रेस कर सकते हैं। 

विज्ञान के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। वहीं खगोलीय विज्ञान की बात हो तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। ऐसे में स्टारचार्ट (Star Chart) एप्लिकेशन आपकी बेहद मदद कर सकती है। एक एप्लिकेशन के माध्यम से आप पूरे अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन आपके फोन के जीपीएस के आधार पर स्पेस में आपकी​ स्थिति को बताती है। यहां से आप अं​तरिक्ष में उपलब्ध सभी चीजों को बड़ी आसानी से देख सकते हैं।

एप्लिकेशन के माध्यम से आप स्पेस में ​पृथ्वी के लाइव पोजिशन को भी देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य ग्रह और उपग्रहों के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें मैन मेड अर्थात मनुश्य निर्मित उपग्रहों को भी आप देख सकते हैं। अंतरिक्ष से सम्बंधित कई जानकारियां आपको यह एप्लिकेशन देने में सक्षम है। इसमें 3डी व्यू का विकल्प देिया गया है जिसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आप खुद ही अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं।

यदि किसी को स्पे​स टेक्नोलॉजी में जरा सी भी रु​चि है तो उसे स्टारचार्ट एप्लिकेशन बेहद पंसद आएगी। इस एप्लिकेशन को एंड्रॉयड और आई.ओ.एस दोनों प्लेटफार्म के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। 
आई.ओ.एस यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करें - 
itunes.apple.com/in/app/star-chart/id345542655
एंड्रॉयड यूजर इस लिंक पर जाएं -
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.escapistgames.starchart&hl=en


Latest News