नए मैट ब्लैक कलर में पेश हुई Bajaj dominar 400

  • नए मैट ब्लैक कलर में पेश हुई Bajaj dominar 400
You Are HereAutomobile
Monday, July 10, 2017-3:08 PM

जालंधरः देश की प्रसिद्ध टू-व्हीलर कंपनी बाजाज ने आज  400cc बाइक डोमिनोर को नए मैट ब्लैक कलर में लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.39 लाख रुपए से लेकर 1.53 लाख रुपए के बीच रखी है। आपको बता दें कि बाइक 3 कलर्स में है। यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। 

इंजन की बात करें तो इसमें 73.2 cc का 4 वाल्व DTS-i इंजन लगा है जो 35PS की पॉवर और 35NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा बाइक में 6 स्पीड गियर दिए गए हैं। 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए बाइक को सिर्फ 8.2 sec में का टाइम लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 148 kmph है। इसके फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक लगे है। बाइक में डुअल ऐंटी ब्रेकिंग सिस्टम और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

साइज़ की बात करें तो इसकी लम्बाई 2156mm, ऊंचाई 813mm, चौड़ाई 1112mm है जबकि इसका व्हीलबेस 1453mm है। बाइक का ग्राउंडक्लेरेंस 157mm है तो वही इसका वजन 182mm है। इतना ही नहीं बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया है। डिज़ाइन के मामले में नई dominor एक पॉवरपैक्ड मशीन नज़र आती है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें फुल LED ऑटो हेडलैंप दिया गया है।


Latest News