Isuzu ने नए रंग में पेश किया लोकप्रिय V-Cross

  • Isuzu ने नए रंग में पेश किया लोकप्रिय V-Cross
You Are HereAutomobile
Tuesday, September 26, 2017-6:11 PM

जालंधर : जापान की वाहन निर्माता कम्पनी Isuzu ने अपने लोकप्रिय AUV (एडवेंचर यूटिलिटी व्हीकल) D-Max V-Cross को नए रूबी रैड रंग के विकल्प में पेश किया है। इस AUV की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 13 लाख 16 हज़ार रुपए रखी गई है। आपको बता दें कि यह सिर्फ एक डबल कैब पिकअप ट्रक नहीं है बल्कि इसमें ऐसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो अब तक भारत में मौजूद किसी भी अन्य ट्रक में नहीं हैं। 

 

शिफ्ट ऑन द फ्लाई 4WD सिस्टम
V-Cross में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, 6 वे अडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स और 7 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। ज्यादा पावर के लिए V-Cross में शिफ्ट ऑन द फ्लाई 4WD सिस्टम दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे 2H (लो रेंज) और 4H (हाइ रेंज) मोड में चला सकते हैं। यह मोड गहरे कीचड़, बर्फ और असमान सतहों पर इस AUV को स्मूथली चलाने में मदद करेंगे। 

 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें EBD के साथ ABS सिस्टम दिया गया है जो तेज़ रफ्तार पर AUV को आसानी से कम समय में रोकने में मदद करता है। इसमें 2.5 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा है जो 134 bhp की पावर व 320Nm का टार्क पैदा करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।


Latest News