टोयोटा ने भारत में लॉन्च की नई फॉर्च्यूनर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

  • टोयोटा ने भारत में लॉन्च की नई फॉर्च्यूनर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
You Are HereGadgets
Sunday, September 17, 2017-4:26 PM

जालंधर : जापान की वाहन निर्माता कम्पनी टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर TRD स्पोर्टिवो को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस SUV की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 31 लाख रुपए रखी गई है। टोयोटा डीलरशिप ने पुष्टि करते हुए बताया है कि यह कार ऑन-रोड 36.88 लाख रुपए में मिलेगी। फिलहाल इस कार को बाजार में बिक्री के लिए कब तक उपलब्ध किया जाएगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि यह SUV सिर्फ पर्ल वाइट कलर में ही मिलेगी।

PunjabKesari

 

बेहतरीन 2.8 लीटर ड़ीज़ल इंजन
नई फॉर्च्यूनर में इस बार 2.8 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा जो 175 हार्सपावर की ताकत व 450 एन.एम. का टार्क पैदा करेगा। इस इंजन को 6 स्पीड ऑटोमैटिक गेयरबॉक्स से लैस किया गया है। 

PunjabKesari

 

नई फॉर्च्यूनर में किए गए कई बड़े बदलाव
टोयोटा ने अपनी इस लेकप्रीय SUV के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए हैं। 18 इंच साइज़ के बड़े अलॉय व्हील्स के साथ इस कार में नई फ्रंट LED हैडलाइट्स दी गई हैं जो इसे मस्कुलर लुक दे रही हैं। इसके अलावा इस SUV में नया फ्रंट बम्पर, ब्लैक ग्रिल और रेड कलर में TRD लोगो दिया गया है जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाता है। 

PunjabKesari


Latest News