महिंद्रा ने लांच किया XUV500 का नया वेरियंट W9, कीमत 15 लाख रुपए

  • महिंद्रा ने लांच किया XUV500 का नया वेरियंट W9, कीमत 15 लाख रुपए
You Are HereBusiness
Thursday, October 5, 2017-11:53 AM

जालंधरः देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी, XUV500 का नया W9 वैरियंट भारत में लांच कर दिया है। नए वेरियंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपए है। खबरों की मानें तो इसका मुख्य कॉम्पिटीशन हाल ही लांच हुई जीप कम्पस एसयूवी से होना है। 

 

फीचर्स

Mahindra XUV500 W9 वैरियंट में कंपनी ने इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा विद डायनैमिक असिस्ट, 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इकोसेंस टेक्नॉलजी, ऐंड्रॉयड आॅटो, इमर्जेंसी कॉल, ड्यूल एयरबैग्स आदि फीचर्स दिए गए हैं। Mahindra XUV500 W9 मैनुअल और आॅटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन आॅप्शंस में अवेलेबल है। 

 

इंजन

महिंद्रा की यह एसयूवी 2.2 लीटर मोटर के साथ आती है। यह इंजन 3,750 आरपीएम पर 140 पीएस का पावर और 1,600 से 2,800 आरपीएम पर 330 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। महिंद्रा XUV 500 में 5 स्पीड मैनुअलस और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन में से किसी एक को चुनने का आॅप्शन भी है। 


Latest News