मौजूदा मॉडल से ज्यादा तेज़ होगी नई 2018 फोर्ड मस्टैंग कार

  • मौजूदा मॉडल से ज्यादा तेज़ होगी नई 2018 फोर्ड मस्टैंग कार
You Are HereBusiness
Friday, July 28, 2017-7:54 PM

जालंधर- फोर्ड ने अपनी कार 2018 मस्टैंग को लेकर तैयारियां पूरी कर रही है। कंपनी की इस फेसलिफ्ट कार में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बदलाव किए जाएंगे। इनमें से सबसे प्रमुख है इसका री-डिजाइन्ड हेडलैम्प क्लस्टर। इतना ही नहीं, इसके फ्रंट लुक को काफी डायनैमिक लुक दिया गया है। नई फोर्ड मस्टैंग के डायमेंशन में बदलाव साफतौर पर देखा जा सकेगा। इसे मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा।

gtg

इंजन

इसमें 5.0 लीटर का वी8 इंजन लगा होगा। परफॉर्मेंस को और बेहतर करने के लिए एंट्री लेवर 2.3 लीटर इकोबूस्ट 310बीएचपी की ताकत जेनरेट करेगी। इतना ही नहीं, टॉर्क क्षमता भी 40 न्यूटन मीटर तक बढ़कर 476 न्यूटन मीटर तक पहुंचेगी। इस नई और अपडेटेड मस्टैंग कार में 10 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम लगाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि नई कार 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड महज 4 सेकंड में ही पूरा कर लेगी।

asd

लुक

इस कार में कुछ प्रमुख बदलाव दिखेंगे। टेललैम्प्स, नए अलॉय वील्ज और हल्की शार्प कैरेक्टर लाइन्स इनमें से कुछ प्रमुख चीजें हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को विकल्प के तौर पर दिया जा सकता है। यह लगभग आउडी के डिजिटल कॉकपिट जैसा होगा। इतना ही नहीं, फोर्ड ने कार्बन फाइबर वाले डैशबोर्ड का भी आॅप्शन देने का प्लान बनाया है। इसमें मेटल की फिनिशिंग होगी। इसके साथ ही नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि ऐपल कार प्ले के SYNC3 संग कम्पैटिबल होगा। इसके साथ ही लेदर लुक्स को भी काफी हद तक चेंज किया जाएगा। इसके अलावा इनमें अपडेटेड लेदर स्टीयरिंग वील और नया स्विच गियर शामिल है।

hf

बता दें कि फोर्ड मस्टैंग 2018 में डिजाइन काफी हद तक शेल्बी जीटी350 कार से प्रेरित है। इसका फ्रंट लुक, हुड वेंट्स, एग्जॉस्ट और रियर डिफ्यूजर उसी से इंस्पायर्ड हैं। 

gtdf


Latest News