जल्द पेश होगा Toyota Land Cruiser का नया वेरियंट, शामिल होगें कई बदलाव

  • जल्द पेश होगा Toyota Land Cruiser का नया वेरियंट, शामिल होगें कई बदलाव
You Are HereBusiness
Saturday, September 2, 2017-10:18 PM

जालंधर- दुनियाभर में आॅफ रोडिंग वाहन में प्रसिद्वी हासिल करने वाली लैंड क्रूजर को टोयोटा ने 1950 के दौर में लांच किया था। इसके मौजूदा मॉडल Land Cruiser (J200) का प्रॉडक्शन 2007 में शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक 10 साल बाद कंपनी इसको अपडेट कर रही है। टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि वह लैंड क्रूज़र एसयूवी के अपडेटेड मॉडल को जर्मनी में होने वाले आॅटो शो में लांच करेगी।

 

लुक में बदलाव

Front look is aggresive
इस फ्रंट काफी स्टाइलस है। LED लाइटिंग और क्रोमिंग लैंड क्रूजर एसयूवी को खास लुक देता है।

Lighting with LED
इस नई लैंड क्रूजर के फ्रंट और रियर में दमदार लाइटिंग है। लो और हाई बीम लाइट्स पर एलईडी एलिमेंट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। खराब मौसम में इसकी एलईडी फॉग लाइट्स जोरदार रोशनी करने में मदद करती हैं।

Powerful Chrome Grille
फ्रंट में इसका पावरफुल क्रोम ग्रिल लाइट्स के साथ मैचअप होता है। फ्रंट फेंडर्स इसको एक मस्क्युलर एसयूवी का लुक देते हैं।

Leather seats
इंटीरियर की बात करें तो लेदर सीट्स दी गई हैं, जो कि कम्फर्ट को बरकरार रखने के लिए हैं। पहली और दूसरी पंक्ति की सीटों को मल्टी स्टेज हीटिंग के बाद तैयार किया गया है।

Dashboard
नई लैंड क्रूजर का डैशबौर्ड बड़ा ही जानदार है। स्लीक डिजाइन वाले इस डैश में हाई रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। गाड़ी से जुड़े ज्यादातर इनपुट्स आप इसी के जरिए दे सकते हैं।


इंजन में बदलाव

इस नई दमदार एसयूवी में डीओएचसी यानी डबल ओवरहेड कैम 32 वाल्व वी8 इंजन लगा है। 5.7 लीटर इंजन 381 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें अकाउस्टिक कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो कि इसकी पावर को काफी बढ़ाता है।

 

8 speed transmission system
नई लैंड क्रूजर के इंजन को 8 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें सीक्वेंशल शिफ्ट मोड भी दिया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर आप गियर्स को मैनुअली शिफ्ट कर सकें।

 

फीचर्स

Steel Ladder Frame
आॅफ रोडिंग वाहनों की विरासत को मजबूती देते हुए इस नई लैंड क्रूजर में 10 मीटर लंबे हाई टेंसाइल स्टील लैडर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसकी ड्यूरैबिलिटी बढ़ती है।

Suspension
लैंड क्रूजर का सस्पेंशन भी जबर्दस्त है। इसमें 4 लिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है जे कि कॉइल स्प्रिंग्स से लैस है। पीछे स्टैबलाइजर बार और सेमी फ्लोटिंग ऐक्सल दिया गया है।

Rear seat folding space
पीछे की सीटें फोल्ड करने पर इसमें 81.7 क्यूबिक फीट का स्पेस बन जाता है, जो कि पर्याप्त है।

Monoroof in car
इतना ही नहीं, नई कार में मूनरूफ भी दिया गया है ताकि आप जब चाहें तो इसे खोलकर बाहर की हवा का आनंद उठा सकें।
 


Latest News