बच्चों के लिए खास बनाई गई है गुगल मैप की यह एप्प

  •  बच्चों के लिए खास बनाई गई है गुगल मैप की यह एप्प
You Are HereGadgets
Thursday, August 4, 2016-5:40 PM

जालंधरः गुगल की तरफ से गुगल मैप के लिए कई बदलाव किए गए हैं जिस के साथ मैपिंग को ओर भी आसान और आकर्षित बनाया गया है। हाल ही में गुगल ने एक नई  एप्लीकेशन को रिलीज किया है जिस को ख़ास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इस एप्प के प्रयोग के साथ हिमालय को मैप पर 3डी इमेज में देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एप्प का नाम "वर्न: द हिमालयाज है जो वर्न के करैक्टर के साथ जानकार करवाती है। येती नाम का यह करैक्टर हिमालय की सैर कर सकता है। यह नई एप्प को कंपनी की तरफ से एक एक्सपेरीमेंट के तौर पर दिखाया गया है जो गुगल मेप की एडवांटेज लेता है। 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार यह हिमालय की 3डी इमेजनरी को ज़रूर दिखाता है परन्तु इस में थोड़ा गेमप्ले भी एड किया गया है जो 3डी सीन के आसपास ज़ूमिंग करने की बढ़िया विधि है। येती गेम में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ सकता है, बर्फीली नदी पर सेकटिंग कर सकता है, चैस याक की सवारी कर सकता है, जैट्टपैक की सवारी कर सकता है, हिमालय की चीजों के साथ खेल सकता है और हिमालय के बारे एक वायस ओवर द्वारा ऐजुकेशनल जानकारी भी दे सकता है। यह बच्चो की शिक्षा और मनोरंजन के लिए बढ़िया एप्प है। 

 

Latest News