1733Mbps की मैक्सिमम स्पीड देगा यह स्मार्ट WiFi राऊटर

  • 1733Mbps की मैक्सिमम स्पीड देगा यह स्मार्ट WiFi राऊटर
You Are HereGadgets
Thursday, July 28, 2016-1:00 PM

जालंधर - अमरीकी ग्लोबल नेटवर्क कंपनी Netgear ने भारत में Nighthawk X4S AC2600 स्मार्ट WiFi राऊटर लांच किया है। यह WiFi राऊटर फास्टेस्ट ऑनलाइन गेमिंग और 4K HD स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस देगा। 

इस राऊटर में 1.7GHz डुअल कोर प्रोसेसर लगा है जो 1733Mbps की मैक्सिमम स्पीड देने में मदद करेगा। रेंज को बढ़ाने के लिए इसमें Wave 2 टेक्नोलॉजी को ऐड किया है जो 4 एंटेनों की मदद से बड़े घर में पूरी तरह से रेंज को फैलाने में मदद करेगी।  इसमें मौजूद MU-MIMO तकनीक सभी कनेक्टिड डिवाइसिस को एक जैसी स्पीड डिलीवर करेगी। 4 LAN और 1 WAN पोर्ट के साथ इसमें 2 USB 3.0 पोर्ट्स और 1 eSATA पोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्ट WiFi राऊटर की कीमत 33,000 रुपए है और इसे कुछ ही समय में दो सालों की वारंटी के साथ बिक्री के लिए उपल्बध किया जाएगा।


Latest News