जल्द ही भारत में लांच होगा TVS Apache RTR 200

  • जल्द ही भारत में लांच होगा TVS Apache RTR 200
You Are HereGadgets
Sunday, July 24, 2016-4:11 PM

जालंधर - भारत की तीसरी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS जल्द ही नया Apache RTR 200 पेश करने वाली है। यह बाइक कार्बोरेटर और फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन में उपलब्ध होगा। रशलेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक का FI और ABS वेरिएंट सितंबर के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
बाइक की खासियतें -
इंजन -

Apache RTR 200 में 197.75 cc सिंगल-सिलिंडर 4-V इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस होगा। बाइक का कार्बोरेटर वर्जन 8,500 rpm पर 20.5 PS पावर और 18.1 Nm का टार्क जनरेट करेगा। जबकि फ्यूल इंजेक्टेड वैरिएंट 8,500 rpm पर 21 PS पावर जनरेट करेगा।  
अन्य फीचर - 
ABS के साथ बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लिप-व हैंडल बार्स, LED पायलट लैम्प्स, LED टेललाइट्स और स्प्लिट सीट्स दी जाएंगी।


Latest News