233 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी BMW की यह कार

  • 233 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी BMW की यह कार
You Are HereAutomobile
Tuesday, August 2, 2016-4:48 PM

जालंधरः जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज अपनी प्रीमियम सेडान बीएमडब्ल्यू 520 डी एम स्पोर्ट का नया उन्नत संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 54 लाख रुपए है।   

 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मॉडल का उत्पादन स्थानीय स्तर पर कंपनी के चेन्नई कारखाने में डीजल संस्करण के रूप मेंकिया गया है। यह वाहन देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध है।   

 

बीएमडब्ल्यू गु्रप भारत के अध्यक्ष फ्रैंक श्लोएडर ने कहा कि एम का मतलब मोटरस्पोर्ट से है। भारत में बीएमडब्ल्यू 5 श्रृंखला के नए अध्याय की शुरआत बीएमडब्ल्यू 520 डी एम स्पोर्ट के साथ हो रही है। इस वाहन को 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकडऩे में सिर्फ 7.7 सेकेंड का समय लगता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 233 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।  

 

Latest News