कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींच सकता है यह काम्पैक्ट DSLR

  • कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींच सकता है यह काम्पैक्ट DSLR
You Are HereGadgets
Saturday, June 11, 2016-7:58 AM

जालंधर : रिको इमेजिंग (Ricoh Imaging) ने पैनटैक्स के-70 (Pentax K-70) की घोषणा की है। यह एक काम्पैक्ट डिजिटल सिंगल-लैंस रिफ्लैक्स (डी.एस.एल.आर.) कैमरा है जिसे आऊटडोर फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है। 

यह 24.24 मैगापिक्सल शूटर (कैमरा) डस्टप्रूफ और वैदर रैसिस्टैंट तकनीक से लैस है और इसमें 100 सीलिंग पार्ट्स लगे हैं। कम रोशनी में भी इस कैमरे से बेहतरीन तस्वीरें खींची जा सकती हैं। इसमें लगी सैंसर शिफ्ट शॉक रिडक्शन तकनीक से इमेज ब्लर नहीं होती। इसी के साथ फोटोज को आसानी से शेयर करने के लिए बिल्ट इन वाई-फाई भी दिया गया है। 

शून्य से 10 डिग्री कम तापमान में भी कर सकते हैं फोटोग्राफी

ठंड में कैमरे की बैटरी जल्द खत्म होने लगती है और कैमरे ठीक से काम नहीं करते लेकिन पैनटैक्स के-70 ठंड में भी सामान्य (शून्य से 10 डिग्री कम तापमान ) रूप से काम करता है। इसमें ए.पी.एस.-सी. (23.5 & 15.6 एम.एम.) 24.24 मैगापिक्सल सी.एम.ओ.एस. सैंसर लगा है जो बिना ए.ए. फिल्टर के शार्प इमेज प्रदान करता है। 

कम रोशनी में भी कर सकते हैं शूटिंग 

इस कैमरे की आई.एस.ओ. रेंज 1,02,400 तक है जिससे लो लाइट में भी शूटिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पहला पैनटैक्स डी.एस.एल.आर. है जिसमें 11 फेस डिटैक्शन प्वाइंट्स के साथ हाईब्रिड ऑटोफोकस सिस्टम और कंट्रास्ट डिटैक्शन फीचर दिया गया है। कम्पनी का दावा है कि यह हाईस्पीड पर सही फोकस करता है। लाइव शूटिंग के समय भी यह अच्छा प्रदर्शन करता है। इससे 6 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर लगातार शूटिंग कर सकते हैं और इसकी अधिकतम शटर स्पीड 1/6000 सैकेंड है। जहां तक वीडियो शूट करने की बात है तो यह कैमरा 30 फ्रेम्स प्रति सैकेंड पर फुल एच.डी. (1080 पिक्सल) में वीडियो शूट कर सकता है।

एक नजर डालते हैं पैनटैक्स के-70 के फीचर्स पर - 

बॉडी टाइप -                           काम्पैक्ट डी.एस.एल.आर.

इफैक्टिव पिक्सल -   24 मैगापिक्सल

सैंसर फोटो डिटैक्टर -         25 मैगापिक्सल

सैंसर साइज -                          ए.पी.एस.-सी. (23.5 &15.6 एम.एम.)

सैंसर टाइप -                     सी.एम.ओ.एस.

प्रोसैसर -                     प्राइम ए2

कलर स्पेस -                          एस.आर.जी.बी., एडोब आर.जी.बी.

आई.एस.ओ. -                  ऑटो, 100-102400

इमेज स्टैब्लाइजेशन -  सैंसर शिफ्ट

अनकम्प्रैस्ड फॉर्मेट - आर.ए.डब्ल्यू. जे.पी.जी.ई. 

क्वालिटी लैवल   -                            बैस्ट, बैटर, गुड

ऑटोफोकस असिस्ट लैम्प -   हां

मैनुअल फोकस -                    हां

लैंस माऊंट -                            पैनटैक्स केएफ2

फोकल लैंथ मल्टीप्लायर-    1.5 गुना

स्क्रीन -                                  3 इंच की टी.एफ.टी. एल.सी.डी. डिस्प्ले

न्यूनतम शटर स्पीड - 30 सैकेंड

अधिकतम शटर स्पीड - 1/6000 सैकेंड

बैटरी -                         डी-एलआई109 लिथियम-ऑयन बैटरी 

वजन -                        688 ग्राम

जी.पी.एस. -                ऑप्शनल 

कीमत और उपलब्धता

पैनटैक्स के-70 जुलाई महीने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होगा हालांकि भारत में इसके लांच की कोई जानकारी नहीं है। इस कैमरे की कीमत 650 डॉलर (43,500 रुपए) (केवल बॉडी) जबकि 18-35 एम.एम. लैंस के साथ इसकी कीमत 900 डॉलर (60,000 रुपए) है। 


Latest News