बाजार में जल्द दस्तक देंगे HTC के दो Nexus स्मार्टफोन

  • बाजार में जल्द दस्तक देंगे HTC के दो Nexus स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Thursday, August 18, 2016-3:50 PM

जालंधर: इस साल के अंत तक HTC दो Nexus स्मार्टफोन लांच करेगा। जिनका नाम HTC Sailfish और HTC Marlin बताया जा रहा है, HTC Selfish HTC Marlin के मुकाबले सस्ता होगा। दोनो ही स्मार्टफोन के फीचर और बाकी खूबियां पहले ही कुछ साइट्स पर लीक हो चुकी है। जिसके मुताबिक HTC Marlin Sports में 1440 X 2560 रिजॉल्यूशन पिक्सल के साथ 5.5 इंच की QHD डिस्प्ले होगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 कोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम हो सकती है, फोन में 32GB स्टोरेज मेमोरी होगी।

 

अगर कैमरे की बात की जाएं तो इसका रियर कैमरा 13MP का जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का है। HTC Marlin की 3,450mAh बैटरी भी मजबूत नजर आती है। इसमें एंड्रायड Nougat 7.0 अपडेटेड है। उम्मीद की जा रही है कि  यह 4G LTE, Bluetooth, GPS, Wi-Fi 802.11 AC और Type-C UCB Port से लैस होगा।

 

वहीं HTC Nexus Sailfish  की स्क्रीन Marlin के मुकाबले छोटी होने की उम्मीद है। यह फुल HD के साथ 5 इंच की होगी। बाकी सभी फीचर लगभग एक से हो सकते। दोनों ही स्मार्टफोन में NFC कनेक्टिविटी और पीछे की ओर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।


Latest News