भारत में एंड्रायड ने एप्पल को पछाड़ा !

  • भारत में एंड्रायड ने एप्पल को पछाड़ा !
You Are HereGadgets
Saturday, August 6, 2016-1:13 PM

जालंधर: सस्ते एंड्रायड फोन्स आने के बाद भारतीय बाजार में एंड्रायड का ही दबदबा रहा है। यह हम नहीं बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। 2016 की दूसरे क्वार्टर (तिमाही) में 97 प्रतिशत मार्केट कवर कर एंड्रायड सब से आज ही चल रहा है। स्टेटरजी ऐनालिस्टिक फर्म की रिपोर्ट की मानें तो साल के दूसरे क्वार्टर में भारत में 29.8 मिलियन स्मार्टफोन शिपमैंट के लिए आए थे जो कि 2015 के दूसरे क्वार्टर से 28 प्रतिशत ज्यादा है। 

 

स्टेटरजी ऐनालिस्टिक का कहना है कि भारत में एंड्रायड स्मार्टफोन मार्केट हर साल 19 प्रतिशत के वृद्धि के साथ ग्रोथ कर रही है। अगर एप्पल की बात करें तो 2015 में एप्पल का मार्केट शेयर 2 से 4 प्रतिशत ही रहा था। एंड्रायड की तरफ से भारत में इस बड़ी लीड बना ली गई है जिस कारण एप्पल मार्केट शेयर की दौड़ में बहुत पीछे है और इसके पिछे बड़ा कारण यह माना जाता है एंड्रायड का सस्ते फोन्स में मर्ज़ होना। अगर बात आईफोन करें तो भारत में एक बड़ी कम्युनिटी अभी भी आईफोन अफोर्ड नहीं कर सकती परन्तु वहां ही एंड्रायड स्मार्टफोन कीमत के मामलो में हाई रेंज से लेकर लौ रेंज में मौजूद है।


Latest News