नोजवानों की पहली पसंद बन सकती है यह दमदार SUV

  • नोजवानों की पहली पसंद बन सकती है यह दमदार SUV
You Are HereGadgets
Saturday, August 13, 2016-6:18 PM

जालंधर : अमरीकी एस.यू.वी. निर्माता कम्पनी जीप 31 अगस्त को भारत में अपने सफर की शुरुआत करेगी। कम्पनी ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर को एक खास प्रोग्राम का प्रबंध किया है। कम्पनी के लांच के बाद 1 सितम्बर को जीप ग्रांड चेरोकी को लांच किया जाएगा। आइए जानते हैं इस दमदार एस.यू.वी. से जुड़ी खास बातें :-

1. जीप ग्रांड चेरोकी अमरीकी एस.यू.वी. कम्पनी का भारत में लांच होने वाला पहला माॅडल होगा। इस एस.यू.वी. का भारत में कार शौकीन बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।
2. जीप ग्रांड चेरोकी लग्जरी एस.यू.वी. सैगमेंट की गाड़ी है जिसका भारत में मुकाबला मर्सिडीज-बैंज जी.एल.ई, लैंड रोवर रेंज रोवर और आॅडी क्यू7 से होगा।
3. कम्पनी जीप ग्रांड चेरोकी के दो वेरिएंट उतारेगी जिसको ग्रांड चेरोकी लिमटिड और ग्रांड चेरोकि समिट नाम दिया गया है। इसके इलावा इस एस.यू.वी, के परफॉर्मेंस वर्जन ग्रांड चेरोकी एस.आर.टी. को भी लांच किया जाएगा जिसमें पावरफुल्ल इंजन लगा होगा।
4. जीप ग्रांड चेरोकी के रेगुलर माॅडल में 3.0-लीटर वी6 ईको डीजल इंजन होगा जो 240 बी.एच.पी की ताकत और 570एनएम का टार्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड आटोमैटिक गिअरबाॅक्स से लैस किया गया है जिसमें पैडल शिफ्टर भी लगाया गया है।
5. वहीं परफॉर्मेंस वर्जन ग्रांड चेरोकी एस.आर.टी. में 6.4-लीटर एचईएमआई वी8 पैट्रोल इंजन लगा होगा जो 468 बी.एच.पी की ताकत और 630एनएम का टार्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
6. जीप ग्रांड चेरोकी और ग्रांड चेरोकी एस.आर.टी. में आल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी लगा है। ग्रांड चेरोकी के रेगुलर वर्जना में Quadra-Trac II और Quadra-Trac Active DWD लगाया गया है वहां ही, एस.आर.टी. में Quadra-Drive II DWD सिस्टम लगा है।
7. जीप इस वर्ष के अंत तक देश भर में 10 नए शो-रूम खोलेगी। पहले 2 शो-रूम दिल्ली और अहमदाबाद में खोले जाएंगे।
8. दिल्ली में फिलहाल कम्पनी की शोरूम में सिर्फ ग्रांड चेरोकी एस.आर.टी. उपलब्ध होगी। क्योंकि, दिल्ली-एन.सी.आर. में लगी डीजल गाड़ीयों पर पाबंदी के कारण ग्रांड चेरोकी लिमटिड और ग्रेड चेरोकी समिट उपलब्ध नहीं होगी।
9. जीप ग्रेड चेरोकी की कीमत 70 लाख रुपए के करीब होगी।


Latest News