NASA ने देखी जुपिटर पर धरती से बड़े आकार की रहस्यमयी रौशनी

  • NASA ने देखी जुपिटर पर धरती से बड़े आकार की रहस्यमयी रौशनी
You Are HereGadgets
Friday, July 1, 2016-4:21 PM

जलांधर - जुपिटर को सौरमंडल में सबसे बड़े आकार का ग्रह माना जाता है। हाल ही में अमरीकी नेशनल एरोनॉटिक्स और स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन NASA ने अपने हबल स्पेस टेलिस्कोप से जुपिटर पर रहस्यमयी रौशनी को रिकॉर्ड किया है। इसे लेकर NASA ने एक वीडियो भी पेश की है जिसमें इसके उत्तरी ध्रुव पर विशाल गैस से बनी नीले रंग की चमक दिखाई दे रही है। इसे ओरोरस (auroras) कहा गया है। 

ऐसा ही ओरोरस पृथ्वी पर भी बना था जब सूरज के चार्जड पार्टिकल्स 6.4 अरब किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गिरे थे। जिससे प्लाज्मा स्टॉर्मस उत्पन्न हुई थी, लेकिन यह इससे भी 1000 गुणा तेज रोशनी वाला है। इस तस्वीर को यूरोपियन स्पेस एजेंसी की तरफ से जारी किया गया है और यह वास्तव में दो शॉट्स का मिश्रण है। यूनिवर्सिटी आफ लेस्टर के विज्ञानी जोनाथन निकोलस का कहना है कि यह बिल्कुल इस तरह लग रहा है जैसेकि जुपिटर पर आतिशबाजी हो रही हो। 


Latest News