बृहस्पति के सबसे नजदीक से गुजरा नासा का जूनो अंतरिक्ष यान

  • बृहस्पति के सबसे नजदीक से गुजरा नासा का जूनो अंतरिक्ष यान
You Are HereGadgets
Monday, August 29, 2016-7:41 AM

जालंधर: सौर ऊर्जा से चलने वाला नासा का जूनो अंतरिक्ष यान पहली बार बृहस्पति के सबसे नजदीक से गुजरा। ऐसा पहली बार हुआ है जब मानव निर्मित कोई यान इस ग्रह के इतने निकट तक पहुंचा हो। 

 

नासा ने कहा कि 27 अगस्त को पहली बार जूनो के सभी वैज्ञानिक उपकरण सक्रिय और विशाल ग्रह का अवलोकन करते हुए पाए गए क्योंकि जूनो का जूम तकनीक काम कर रहा था। 

 

जूनो 2,08,000 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से गैस से भरे विशाल ग्रह से मात्र 4,200 कि.मी. की ऊंचाई से गुजरा। अपने प्रमुख मिशन के दौरान जूनो बृहस्पति ग्रह पर भी जाएगा। अमरीका में नासा के जैट प्रॉपल्शन लैबोरेटरी में जूनो के प्रोजैक्ट मैनेजर रिक निबाक्केन ने कहा कि बृहस्पति के पास से गुजरने के बाद शुरूआती विश्लेषण में ये संकेत मिले हैं कि सब कुछ योजना के अनुरूप हुआ और  जूनो  पूरी  दक्षता  के साथ कार्य कर रहा है।   


Latest News