कम कीमत में लांच हुआ मैकबुक एयर जैसा लैपटॉप

  • कम कीमत में लांच हुआ मैकबुक एयर जैसा लैपटॉप
You Are HereGadgets
Friday, July 29, 2016-10:12 AM

जालंधर : चीनी कम्पनी शियोमी (xiaomi) को बैस्ट बजट फ्रैंडली स्मार्टफोन कम्पनी कहा जा सकता है और अब इस कम्पनी ने टैक जगत में अपना पहला लैपटॉप पेश कर दिया है। इसका नाम ‘मी नोटबुक एयर’ है। पेइचिंग में हुए प्रैस इवैंट के दौरान शियोमी ने मी नोटबुक एयर को 2 स्क्रीन साइज (13.3 इंच और 12.5 इंच) के साथ लांच किया है। बहुत से अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप्स में जहां बेहतरीन ग्राफिक्स कार्ड की कमी होती है वहीं इसमें नविदिया जीफोर्स 940एमएक्स कार्ड लगा है। फिलहाल यह लैपटॉप चीन में लांच हुआ है और भारत में इसके लांच की कोई जानकारी नहीं है।

 

मैकबुक से पतली और हल्की है मी नोटबुक एयर

शियोमी के मुताबिक 13.3 इंच वाले मी नोटबुक एयर में एप्पल मैकबुक एयर के समान डिस्प्ले लगी है लेकिन इसकी बॉडी 11 प्रतिशत तक छोटी है। जहां मी नोटबुक एयर की मोटाई 14.8 एम.एम. है, वहीं एप्पल मैकबुक एयर की मोटाई 17 एम.एम. है। मी नोटबुक एयर का वजन 1.28 किलोग्राम है जबकि इस मामले में भी यह मैकबुक एयर (1.35 किलोग्राम) से पीछे है। 

 

इसके अलावा 12.5 इंच मी नोटबुक एयर के फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल एच.डी. डिस्प्ले, इंटेल कोर एम3 प्रोसैसर, 4 जी.बी. रैम, 128 जी.बी. साटा सॉलिड स्टेट ड्राइव मिलेगी। इसके अलावा 12.5 इंच मी नोटबुक एयर में 11.5 घंटों की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,000 रुपए) है। 

 

Mi Notebook Air vs Macbook Air

डिस्प्ले : 13.3 इंच की फुल एच.डी.             -   13.3 इंच 1440&900 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसैसर : 6वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई5       - 5वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई5 

रैम : 8 जी.बी. डीडीआर4                           - 8 जी.बी. 

ग्राफिक्स : 1 जी.बी. जीडीडआर5 वीरैम के साथ नविदिया जीफोर्स 940एमएक्स जी.पी.यू.                                               - इंटेल एच.डी. ग्राफिक्स 6000

स्टोरेज : 256 जी.बी. एस.एस.डी.               - 256 जी.बी. एस.एस.डी.

बैटरी : 9.5 घंटे                                       - 12 घंटे 

ऑप्रेटिंग सिस्टम : विंडोज 10 होम             - मैक ओ.एस.

कीमत : लगभग 51,400 रुपए                  - 88,989 रुपए 

 

Latest News