Friday, August 26, 2016-2:18 PM
जालंधरः माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से हाल ही में आईफोन कीबोर्ड वर्ड फ्लो के लिए एक नया फीचर एड किया है। इसके प्रयोग के साथ अब यूजर्स कीबोर्ड से डायरैक्टली जी.आई.एफ. इमोजी को सर्च कर सकते हैं। यह फीचर गुगल के आईफोन के लिए बने जीबोर्ड में देखा गया है। इसके साथ ही इस अपडेट में यूजर्स कॉन्टेक्ट भी सर्च कर सकते हैं और अपने नज़दीकी रैस्टोरैंट की जानकारी भी ले सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि जी.आई.एफ., इमोजी या इमेजिस को यूजर्स की तरफ से सर्च के लिए टाईप किए गए वर्ड के मुताबिक दिखाई देंगी।
इतना ही नहीं वर्ड फ्लो कीबोर्ड की मदद के साथ आईफोन 6S और 6S पल्स यूजर्स कर्सर को 3डी टच्च के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। इस अपडेट में अब एप्प में वन हैंडिड मोड के लिए ऑप्टीमाईज किया जा सकता है और यह आईफोन के लिए टेक्स्ट रिप्लेसमैंट फंक्शन को भी स्पोर्ट करेगी। इस के साथ ही कीबोर्ड को भी कस्टमाईज़ किया जा सकता है। इस एप की अपडेट को एप स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।