गैलेक्सी नोट 7 के बाद इस स्मार्टफोन में हुआ धमाका !

  • गैलेक्सी नोट 7 के बाद इस स्मार्टफोन में हुआ धमाका !
You Are HereGadgets
Friday, August 26, 2016-1:19 PM

जालंधर: लगता है टैकनॉलॉजी में अभी बहुत ज़्यादा सुधार होने की ज़रूरत है। यह हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि हालही में स्मार्टफोन की बैटरी में ब्लास्ट होने की घटनाएं अधिक हो गई हैं। हालही में हम आपको बताया था कि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन नोट 7 को चार्जिंग लगाने के बाद उस ने आग पकड़ ली थी। इसी तरह की घटना चंडीगढ़ के रहने वाले दीपक गोसेन के साथ हुई। दीपक एंड्रायड स्मार्टफोन वन पल्स वन का प्रयोग करता था।

 

दीपक ने एक अखबार को इस के बारे में बताते हुए कहा कि सोमवार प्रातःकाल उसने ऐसी घटना का सामना किया जिसके में बारे उस ने कभी सोचा भी नहीं था। दीपक ने अपना वन पल्स वन फोन चार्जिंग पर लगा रखा था और इसके बाद उस फोन में अपने -आप धमाका हो गया। दीपक को इस में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि उस ने फोन खुद से कुछ दूरी पर रखा हुआ था। दीपक ने ट्विटर पर वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लोगों को इस बारे जानकारी दी।

 

जानकारी के मुताबिक कंपनी की तरफ से बैरटी को ले जाकर इन्वेस्टीगेशन की जा रही है और हुए धमाको की वजह का पता लगाया जा रहा है। दीपक ने बताया कि इस घटना के बाद उसने वन पल्स को इस की जानकारी दी और उसे कंपनी की तरफ से काफ़ी कॉल्स भी आईं परन्तु वह उन की सर्विस से जरा भी खुश नहीं है। दीपक दावा कर रहा है कि उसे हुए नुक्सान का मुआवजा और एक नया परन्तु किसी ओर ब्रैंड का फोन कंपनी की तरफ से खरीद कर दिया जाए।


Latest News