दूरस्थ ग्रह पर ऑक्सीजन की उपलब्धता का पहली बार किया गया सटीक मापन

  • दूरस्थ ग्रह पर ऑक्सीजन की उपलब्धता का पहली बार किया गया सटीक मापन
You Are HereGadgets
Friday, August 5, 2016-3:18 PM
जालंधर: खगोलविदों ने काफी दूरी पर स्थित एक आकाशगंगा पर ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता का पहली बार सटीक मापन किया है। इससे आकाशगंगाओं के विकास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है। ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगाने से यह समझा जा सकता है कि आकाशगंगाओं में और उसके बाहर तत्वों का चक्र कैसा है। 
 
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफसर एेलिस शैप्ले ने कहा, ‘‘यह अब तक की सबसे दूरी पर स्थित आकाशगंगा है जिस पर ऑक्सीजन की उपलब्धता का सटीक मापन किया गया है। यह आकाशगंगा 12 अरब वर्ष पुरानी प्रतीत हो रही है।’’ 
 
शैप्ले ने कहा कि COSMOS 1908 में ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पता चलना एक अहम प्रगति है। इससे खगोलविदों को आकाशगंगाओं के विकास के क्रम को समझने में मदद मिलेगी। अनुसंधान का प्रकाशन एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेट्र्स में किया गया है। 
 

Latest News