‘रियो 2016’ से रखें रियो ओलिम्पिक्स की हर मूवमैंट पर नजर

  • ‘रियो 2016’ से रखें रियो ओलिम्पिक्स की हर मूवमैंट पर नजर
You Are HereGadgets
Tuesday, August 9, 2016-10:16 AM

जालंधर : सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवैंट रियो ओलिम्पिक्स का आगाज पिछले सप्ताह हो चुका है। भारत ने इस बार 100 से अधिक एथलीटों को भेजा है जो 15 अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे। अगर आप भी इस इवैंट से जुड़े सभी पहलुओं (खिलाडिय़ों, देश की रैंकिंग, पदक) पर नजर रखना चाहते हैं तो आप स्मार्टफोन से ही नजर रख सकते हैं। रियो का ऑफीशियल एप (रियो 2016) सारी जानकारी उपलब्ध करवाएगा। एंड्रॉयड, आई.ओ.एस. के अलावा विंडोज फोन यूजर्स के लिए भी इस एप को पेश किया गया है। 

 

आइए जानते हैं रियो 2016 एप की खास बातें

 

- यह एप अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पैनिश, फ्रैंच, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषा में उपलब्ध है।

- नए वर्जन वाले रियो 2016 एप में ओलिम्पिक्स से जुड़ी नई जानकारी जैसे खेलों का समय, रिजल्ट, पदक, स्पोर्ट्स, एथलीटों व टीमों, मैप्स और दर्शकों को गाइड करने की जानकारी मिलेगी। 

- ओलिम्पिक्स फैन्स जो रियो डी जनेरियो में जाकर गेम्स को देखना चाहते हैं यह एप उनकी भी मदद करेगा। 

- इससे हर खेल का लगातार अपडेट और रियल टाइम में पदक की जानकारी और फोटोज के साथ ग्रेट कवरेज मिलेगी। 

 

एप से जुड़ी अन्य बातें 

एंड्रॉयड फोन में रियो 2016 एप का साइज 22.66 एम.बी. का है। इसके अलावा अन्य ऑप्रेटिंग सिस्टम वाले फोन्स में इस एप का साइज अलग हो सकता है। एंड्रॉयड 4.1 या उससे ऊपर के वर्जन, विंडोज फोन 8.1 और विंडोज 10 तथा आई.ओ.एस. 8.0 व उससे ऊपर के वर्जन पर यह एप काम करेगा। 

 

इसके अलावा रियो ओलिम्पिक्स गेम्स से जुड़े रहने के लिए आप इन एप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

गूगल एप - 

गूगल का लेटैस्ट एप जो गूगल नाऊ के साथ आता है रियो ओलिम्पिक्स के बारे में जानकारी देता है। बस इसके लिए गूगल नाऊ पर टैब करना होता है। इसमें आप नोटिफिकेशन्स को भी ऑन कर सकते हैं जिससे रियर टाइम में अपडेट्स मिलेंगे। नई खबरों के अलावा यह एप आपको पदक और अन्य जरूरी जानकारी भी प्रदान करवाएगा। 

 

हॉट स्टार - 

अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो इस एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। स्टार नैटवर्क का यह मनोरंजन एप स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिल कर लाइव कंटैंट, हाईलाइट्स और न्यूज उपलब्ध करवाता है। 

 

ई.एस.पी.एन. - 

स्पोर्ट्स प्रेमी हैं तो यह एप जरूर आपके फोन में होगा। रियो के ऑफीशियल एप की तरह ई.एस.पी.एन. एप भी पदकों की जानकारी, लेटैस्ट न्यूज के साथ वीडियो प्रदान करता है जिसके साथ अतिरिक्त जानकारी होगी। इसके अलावा आप इस एप से आप अन्य स्पोर्ट्स की भी जानकारी पा सकते हैं। 


Latest News