भारत में लांच हुई Triumph की यह दमदार बाइक, जानें फीचर्स

  • भारत में लांच हुई Triumph की यह दमदार बाइक, जानें फीचर्स
You Are HereGadgets
Thursday, March 29, 2018-2:56 PM

जालंधर- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी Tiger 800 को भारत में लांच कर किया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसके तीन वेरिएंट को पोश किया है जिनके नाम टाइगर 800 XR, टाइगर 800 XRx और टाइगर 800 XCx है। नए 2018 ट्रायम्फ टाइगर 800 एडीशन के इंजन, चेसिस और डिजाइन में कई अपडेट्स किए हैं। माना जा रहा है कि भारत में ट्रायम्फ टाइगर 800 का मुकाबला BMW F 750 GS, Ducati Multistrada 950 और कावासाकी Versys 1000 और होंडा की अफ्रीका ट्विन CRF1000l से होगा।

 

कीमतें

1. ट्रायम्फ XR - 11.76 लाख

2. ट्रायम्फ XRx - 13.13 लाख

3. ट्रायम्फ XCx - 13.76 लाख

 

PunjabKesari

 

इंजन 

नई लॉन्च हुई 2018 Triumph Tiger 800 में मौजूदा 800 सीसी का इन-लाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500 आरपीएम पर 94 बीएचपी की पावर और 8,050 आरपीएम पर 79 न्‍यूटन मीटर टार्क जनरेट करता है। इसके अलावा ट्रायम्फ टाइगर 800 इस इंजन को कंपनी ने 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। पुराने मॉडल की तुलना में नई एडवेंचर टूअरर मोटरसाइकल में लगभग वैसा ही हल्का एग्ज़्हॉस्ट सिस्टम लगाया है।

 

PunjabKesari

 

फीचर्स

2018 ट्रायम्फ टाइगर 800 के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्रेम्बो फ्रंट ब्रेक, एबीएस, हैंड गार्ड और हिटेड ग्रिप जैसे अनेक फीचर्स मिलते हैं। 4 कलर ऑप्शंस के साथ अवेलेबल इस बाइक में 200 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। वहीं 2018 ट्रायम्फ टाइगर 800 में में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं।

 

इसके अलावा इसमें 5-इंच का टीएफटी एलसीडी इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है। इस बाइक के नए कंसोल में नया स्विचगियर भी दिया गया है जो फाइव-वे टॉगल बटन और कई कमांड से लैस है।

 

PunjabKesari

 

राइडिंग मोड

कंपनी ने ट्राइंफ टाइगर 800 XRx में चार राइडिंग मोड और XCx वेरिएंट को एक अतिरिक्त 'ऑफ-रोड प्रो' मोड के साथ पांच राइडिंग मोड की सुविधा दी गई है। जहां मोटरसाइकल की XR रेन्ज को अलॉय व्हील्स में लांच किया है, वहीं इसके XC को स्पोक व्हील्स के साथ बाज़ार में उतारा गया है। अब देखना होगा कि भारतीय मार्केट में इस नई बाइक को कैसा रिस्पांस मिलता है। 

 

 

 

 

 


Latest News