Acer ने लांच किया Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • Acer ने लांच किया Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
You Are HereGadgets
Friday, August 4, 2017-3:59 PM

जालंधरः ताइवानी कंप्यूटर निर्माता कंपनी Acer ने गेमिंग लैपटॉप्स की सीरीज़ में एक नए सदस्य को ऐड किया है। इस नए लैपटॉप का नाम Nitro 5 है। कीमत की बात करें तो इस लैपटॉप की कीमत 75,990 रूपए से शुरू होगी। Acer Nitro 5 लैपटॉप डुअल फेंस और Acer कूलबूस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जो CPU और GPU को 11% से ज़्यादा तक ठंडा रखता है।

स्पेसिफिकेशन

Acer Nitro 5 लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल के साथ आता है। यह डिवाइस नई Windows 10 पर चलता है और कनेक्टिविटी के मामले में यह गीगाबाइट ईथरनेट पोर्ट, WiFi 802.11ac 2x2 MIMO, एक USB 3.1 टाइप-C (Gen 1) पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट, पॉवर ऑफ चार्जिंग, दो USB 2.0 पोर्ट्स और एक HDMI 2.0 port1 जो 90 Hz तक रिफ्रेश रेट्स को सपोर्ट करता है।

PunjabKesari

इसके अलावा यह डिवाइस 7th जनरेशन कोर i5 और Core i7 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह लैपटॉप NVIDIA GeForce GTX 1050/1050Ti ग्राफ़िक कार्ड और 16GB, DDR5 रैम और 128GB SSD और 1TB HDD के साथ आता है। 
 


Latest News