Thursday, April 12, 2018-2:17 PM
जालंधर- एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने अपने नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो 8.1 अपडेट जारी कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट में सॉफ्टवेयर अपडेट साथ अप्रैल महीने का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भारत में लांच किया था।
इस लेटेस्ट अपडेट को अपने डिवाइस में चैक करने के लिए आपको सैटिंग्स > सिस्टम > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट तक जाना होगा। यदि आपके डिवाइस में अपडेट पहुंच चुका है तो यहां दिख जाएगा। इस अपडेट के बाद आपके डिवाइस में कोई बड़ा बदलाव नहीं मिलेगा। लेकिन कुछ नए फीचर्स मिलेंगे जिसमें रिडिजाइन सैटिंग्स, पावर मेन्यू, बैटरी सेविंग नेविगेशन बटन्स, ब्लूटूथ बैटरी परसेंटेज आदि शामिल हैं।
कीमतः
नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपए है जबकि नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन 16,999 रुपए की कीमत के साथ है।
अपडेट साइजः
नोकिया 7 प्लस के लिए अपडेट फाइल का साइज 509MB है जबकि नोकिया 6 (2018) का अपडेट साइज 802MB है।
नोकिया 7 प्लस के फीचर्सः
डिस्प्ले |
6 इंच (2160 x 1080 pixels |
प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट |
रैम |
4GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड |
256GB |
रियर कैमरा |
12+13MP |
फ्रंट कैमरा |
16MP |
बैटरी |
3,800mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जैक
|
नोकिया 6 (2018) के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.5 इंच की डिस्प्ले (1920 x 1080) |
प्रोसैसर |
2.2 GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसैसर |
रैम |
4GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
32GB/64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट |
128GB |
रियर कैमरा |
16MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
3,000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 7.1.1 |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटुथ 5, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5 मिमी हैडफोन जैक और FM रेडियो |