अासूस ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए जारी की एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

  • अासूस ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए जारी की एंड्रॉयड ओरियो अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, May 17, 2018-11:58 AM

जालंधरः ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अासूस ने हाल ही में अपने जेनफोन 3 डीलक्स को 2016 में लांच किया था। लांच के समय यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित था। वहीं, आसूस ने इस साल ही मार्च में अंत के समय अपने आसूस जेनफोन 3 डीलक्स (मॉडल नंबर ZS550KL) के लिए ओरियो अपडेट  जारी किया था, जिसके बाद ये अपडेट अब इसके एक और मॉडल आसूस जेनफोन 3 डीलक्स ZS570KL के लिए भी जारी कर दिया गया है। 

 

कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। यह अपडेट जनेफोन के  (ZS570KL 8996/8996 PRO) के लिए वर्जन नंबर 15.0210.1804.47 के साथ जारी किया गया है। ये अपडेट OTA यानी ओवर द एयर माध्यम से जारी किया गया है, इसलिए सभी यूजर्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा यूजर्स इसे सैटिंग्स में जाकर भी चैक कर सकते है। इस अपडेट को करते समय अापके स्मार्टफोन में 50 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी होनी चाहिए। 

 

इसके अलावा यूजर्स इस अपडेट को करने से पहले अपने फोन का डाटा बैकअप जरूर ले लें। इस अपडेट के बाद अापको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें स्वाइप अप टू ऑल एप्स, सभी एप आइकंस में चेंज देखने को मिलेगा। इसमें मिनीमूव,फोटोकोलाज, डू इट लेटर, ट्रिपएडिवाइजर, पफिन ब्राउजर और किंडल आदि एप्स को हटा दिया जाएगा।

 
 


Latest News