Artificial Intelligence की मदद से खोजे जाएंगे एलियन: स्टडी

  • Artificial Intelligence की मदद से खोजे जाएंगे एलियन: स्टडी
You Are HereGadgets
Saturday, April 7, 2018-4:14 PM

जालंधर- दुनियाभर के लगभग सभी वैज्ञानिक काफी वर्षो से दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। वहीं एक नए शोध से यह पता चला है कि इस तलाश में खगोलविदों के लिए Artificial Intelligence (AI) सहायक सिद्ध हो सकती है। ब्रिटेन की प्लाइमाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी है।

 

विश्वविद्यालय के क्रिस्टोफर बिशप ने कहा, 'फिलहाल हमारी रुचि एक काल्पनिक, बुद्धिमान, सौरमंडल में मौजूद अन्य ग्रहों का विश्लेषण करने वाले अंतरिक्ष यान को प्राथमिकता देने के लिए इन (ANNs) में है। वहीं बताया जा रहा है कि भविष्य में रोबोटिक अंतरिक्ष यान में प्रौद्योगिकी के उपयोग की जरूरत पड़ने पर इसकी जरूरत पड़ेगी।


बता दें कि पिछले दिनों ग्राहम नाम के एक सिद्धांतवादी ने पृथ्वी के आसपास UFOs को मंडराते हुए देखने का दावा किया था और बताया कि इसमें सवार एलियन दरअसल इंसानों से दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा ग्राहम ने कहा था कि अगले 15 सालों में इंसान और एलियन का आमना-सामना हो सकता है। 


Latest News