भारत में 2020 तक ऑडी पेश कर सकती हैं इलेक्ट्रिक वाहन

  • भारत में 2020 तक ऑडी पेश कर सकती हैं इलेक्ट्रिक वाहन
You Are HereGadgets
Thursday, January 18, 2018-6:16 PM

जालंधर- जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी घरेलू बाजार में 2020 तक इलेक्ट्रिक वाहन उतार सकती है। ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने आज पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ऑडी वैश्विक स्तर पर 2020 तक तीन इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। हम 2019-20 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले चार्ज करने की ढांचागत व्यवस्था होनी चाहिए।’’

 

अंसारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश भर में चार्ज करने की ढांचागत संरचना का विकास तथा स्पष्ट रूपरेखा की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘यह (इलेक्ट्रिक वाहनो की पेशकश) इस बात पर निर्भर करता है कि ढांचागत संरचना कितना विकसित हुआ है। यदि संरचना तैयार है तो हम भारत में इन्हें पेश करने का निर्णय ले सकते हैं अन्यथा हमें इसे टालना होगा।’’ 

 

इसके अलावा अंसारी ने कहा कि साल अधिक महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि तैयारी महत्वपूर्ण है। कंपनी की योजना 2025 तक कुल बिक्री का 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों से हासिल करने की है। वह 2020 से प्रति वर्ष एक इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी।


Latest News