गूगल प्ले स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ ऑडियोबुक्स गूगल अस्सिटेंट इंटीग्रेशन

  • गूगल प्ले स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ ऑडियोबुक्स गूगल अस्सिटेंट इंटीग्रेशन
You Are HereGadgets
Wednesday, January 24, 2018-5:03 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने गूगल प्ले स्टोर पर ऑडियोबुक्स को लांच कर दिया है। बता दें कि गूगल ने इन्हें 45 देशों में 9 भाषाओं के साथ जारी किया है। गूगल ने इसकी घोषणा बीते दिन अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से की है। जिसके अनुसार गूगल प्ले पर आप किफायती दाम के साथ ऑडियोबुक को खरीद सकते हैं, इसके लिए किसी प्रकार के सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं है। वहीं, पहली ऑडियोबुक की खरीदी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

 

इसके अलावा ऑडियोबुक खरीदने से पहले उसके मुफ्त प्रीव्यू की सुविधा भी कंपनी दे रही है। इसमें फैमिली लाइब्रेरी की सुविधा भी यूजर्स को दी जा रही है जिससे ऑडियोबुक्स को आप चाहें तो परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं। जिसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

 

गूगल ऑडियोबुक्स को यूजर चाहें तो गूगल अस्सिटेंट के माध्यम से भी प्रयोग कर सकते हैं जिसके लिए केवल उन्हें “Ok Google, read my book” कहना होगा। दरअसल इन्हें गूगल अस्सिटेंट इंटीग्रेशन के साथ दिया गया है जिसके साथ इन्हें किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस में यूज किया जा सकता है। इसके लिए गूगल होम पर भी सपोर्ट दिया गया है। जिसमें यूजर चाहें तो रीडिंग टाइम को भी सैट कर सकते हैं, यानी अगर आप केवल 20 मिनट ऑडियोबुक सुनना चाहते हैं तो वो 20 मिनट ही प्ले होगा।

 
 


Latest News