Thursday, February 8, 2018-9:44 AM
नई दिल्लीः इतालवी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी अप्रिलिया ने SP 125 स्कूटर को लांच कर दिया है। इसकी कीमत 65,310 रुपए रखी गई है। इस स्कूटर की खासियत है कि इसमें मोटरसाइकिल की तरह टैलिस्कोपिक फ्रंट फोक्स व रियर में मॉनोशाक लगा है जो आरामदायक सफर का अनुभव देने में मदद करता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके फ्रंट में 220mm साइज की डिस्क ब्रेक लगी है व रियर में 140mm ड्रम ब्रेक को लगाया गया है।
फीचर्सः
इंजन |
124cc, 3-वाल्व सिंगल सिलेंडर |
पावर |
9.46bhp |
टार्क |
8.2Nm की टार्क |
गियरबॉक्स |
CVT |
फ्यूल टैंक |
7 लीटर |