Monday, April 30, 2018-9:35 AM
जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco को लांच किया था। वहीं, अब ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
Nokia 8 Sirocco के साथ मिल रहे धमाकेदार ऑफर्सः
इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों कोे कुछ धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहकों को एयरटेल की ओर से इस स्मार्टफोन के साथ 120GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है। इसके अलावा 31 दिसम्बर 2018 तक एयरटेल टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स को ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10 फीसदी का कैशबैक अतिरिक्त तौर पर भी मिलेगा।
नोकिया 8 Sirocco के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.5 इंच पीओएलईडी स्क्रीन (1080x1920 pixels) |
प्रोसैसर |
क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड |
256GB |
रियर कैमरा |
12MP+13MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
3260mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी |
4जी वीओएलटीई, ब्लूटुथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक |