बजाज ने लांच की अपनी नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 बाइक

  • बजाज ने लांच की अपनी नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 बाइक
You Are HereGadgets
Thursday, January 11, 2018-2:42 PM

जालंधर- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने अपनी दो नई बाइक्स डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 लांच कर दी है। जिसमें डिस्कवर 110 की कीमत जहां 50, 176 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वहीं डिस्कवर 125 (ड्रम ब्रेक वेरियंट) की कीमत 53,171 रुपए और डिस्कवर 125 (डिस्क ब्रेक वेरियंट ) की कीमत 55,994 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ये दोनों ही बाइक तीन रंगों- ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में उपलब्ध होंगी। वहीं माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस नए मॉडल का मुकाबला टीवीएस विक्टर, होंडा ड्रीम सीरीज की बाइक्स और हीरो पैशन प्रो आदि बाइक्स से होगा।

 

इंजन 

बाइक के इंजन की बात करें तो नई डिस्कवर 110 बाइक में 115 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 8.5 bhp की पावर के साथ 9.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

PunjabKesari

वहीं बात डिस्कवर 125 में 124 सीसी का इंजन लगा है जो 11 bhp की पावर के साथ 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

 

फीचर्स 

कंपनी ने डिस्कवर का नया 110 सीसी मॉडल लांच किया है, जबकि डिस्कवर 125 बाइक को एलईडी DRLs, नए ग्राफिक्स और कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव के साथ अपग्रेड करके पेश किया गया है।

 

डिस्कवर का नया 110 सीसी मॉडल क्रैडल फ्रेम की बजाए डायमंड सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें नए डेकल्स लगाए गए हैं। ब्लैक अलॉय वील्ज, इंजन और फ्रंट फोर्क्स वाली इस बाइक के टायर्स में डिस्क ब्रेक नहीं है। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजिटल और एनलॉग है। अब देखना होगा कि मार्केट से इन दोनो नई बाइक्स को कैसा रिस्पांस मिलता है। 


Latest News