Friday, October 13, 2017-9:16 PM
जालंधर- जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी दो नई अपडेटेड कारो का खुलासा कर दिया है। इन दो नई कारो में BMW एक्स5 स्पेशल एडिशन और X6 स्पोर्ट एडिशन शामिल है। दावा किया जा रहा है कि दोनों कारें सितंबर 2017 से यूरोप में बिकनी शुरू हो जाएंगी। वहीं अभी भारत में इनकी लांचिग के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं अाई है।
फीचर्स
कंपनी ने BMW X5 स्पेशल एडिशन में डकोटा लैदर अपहोल्स्ट्री के साथ ड्राइवर और पैसेंजर दोनों सीट हीटेड दी हैं। दोनों ही सीटों में -एम- बैज भी लगाया गया है।
X6 एम स्पोर्ट में BMW ने सिग्नेचर ब्लू मैटेलिक पेंट दिया है और कार्बन-फाइबर ट्रिम्स के साथ एक्सक्लूसिव एम-स्पोर्ट एडिशन भी दिए गए हैं। स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूप में डबल-स्पोक डिज़ाइन और रनफ्लैट टायर्स के साथ 20-इंच एम लाइट-अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इसके अलावा BMW एक्स6 के सभी इंजन वेरिएंट्स के साथ एम-स्पोर्ट एडिशन स्पेसिफिकेशन के साथ ऑर्डर किए जा सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ BMW X6 एम50डी के साथ उपलब्ध नहीं है।