भारत में लांच हुई थर्ड जेनरेशन की BMW X3, जानें फीचर्स

  • भारत में लांच हुई थर्ड जेनरेशन की BMW X3, जानें फीचर्स
You Are HereGadgets
Thursday, April 19, 2018-3:38 PM

जालंधर- जर्मनी लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी थर्ड जेनरेशन की BMW X3 कार को 49.99 लाख रुपए की शुरुअाती कीमत पर लांच कर दिया है। वहीं इस नई कार कार के xDrive 20d मॉडल की कीमत 56.70 लाख रुपए है। कंपनी ने न्यू जेनरेशन X3 की डिजाइन और लुक्स पर काफी काम किया है। जोकि इस कार को और भी शानदार बना रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत में इस एसयूवी का मुकाबला ऑडी क्यू5, मर्सेडीज बेंज जीएलसी, लैंड रोवर डिस्कवरी से होगा।

 

पावर डिटेल्स 

नई BMW X3 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 190 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी को 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लेस किया गया है। कंपनी ने बताया है कि X3 का पेट्रोल वर्जन इसी साल के अंत तक लांच किया जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन 

कंपनी ने कार में नई ग्रिल और नया एलईडी हैडलैंप क्लस्टर दिया गया है। फ्रंट बंपर को भी नई डिजाइन दी गई है। इस एसयूवी में 18 इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं साथ ही टॉप मॉडल में 21 इंच के अलॉय वील्ज का भी ऑप्शन मिलेगा। पीछे की ओर आएं तो यहां भी कंपनी ने नए 3डी रैप अराउंड एलईडी टेल लैंप दिए हैं।

 

इसके अलावा BMW ने इसे नए CLAR प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है जिससे यह एसयूवी पहले से 55 किलोग्राम हल्की हो गई है। इसका सीधा असर गाड़ी की परफॉर्मेंस पर पड़ेगा।

 

कैबिन 

कंपनी ने 6वीं जेनरेशन X3 में iDrive इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया है जिसे टचस्क्रीन और वॉइस कंट्रोल से लेस किया गया है। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी दिया गया है। इसके साथ ही कार में हरमन का 600 वॉट का ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

 

PunjabKesari

 

अाधुनिक तकनीक

BMW ने नई X3 में ऑटोमैटिक डिफरेंशल ब्रेक, डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, अडैप्टिव सस्पेंशन, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है। 


Latest News