इन कंप्यूटिंग डिवाइसेज को खरीदने पर मिल रहें है भारी डिस्काउंट

  • इन कंप्यूटिंग डिवाइसेज को खरीदने पर मिल रहें है भारी डिस्काउंट
You Are HereGadgets
Saturday, September 23, 2017-12:50 PM

जालंधरः अगर आप कंप्यूटिंग डील्स का इंतजार कर रहे थे तो यह खरीद का सही समय है।  फेस्टिव सेल में कंप्यूटर डिवाइसेज पर कई अच्छी डील्स मिल रही हैं।जानें कुछ टॉप डील्स के बारे में: 

 

Dell Vostro 3468 14-inch लैपटॉप:

इस लैपटॉप की कीमत ऑनलाइन 35,925 रूपए दी गई है। 5935 रुपए के डिस्काउंट के बाद यह आपको अमेजन पर 29,900 रुपए में मिल रहा है। इस प्रोडक्ट पर 1426 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4GHz इंटेल i3 और  7100U 7th Gen प्रोसेसर दिया गया है।इसमें 4GB DDR4 रैम दी गई है और 14-इंच स्क्रीन शामिल है। यह विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

 

Mi राउटर:

इसकी कीमत ऑनलाइन 1199 रुपए दी गई है। डिस्काउंट के बाद यह आपको फ्लिपकार्ट पर 899 रुपए में मिल रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट एप कंट्रोल, 4 एक्सटर्नल एंटेना वायरलेस, 300 Mbps स्पीड, 2.4 GHz जैसे फीचर दिेए गए है। 

 

एप्पल 9.7 इंच iPad:

इसकी कीमत ऑनलाइन 28900 रूपए दी गई है। डिस्काउंट के बाद यह आपको अमेजन पर 20,900 रुपए में मिल रहा है। इस प्रोडक्ट पर 994 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 9.7-इंच (24.64 सेन्टीमीटर्स) LED बैकलिट डिस्प्ले है।यह 64-बिट, M9 Co -प्रोसेसर पर काम करता है। इसको पावर देने के लिए इसमें 32.4-watt लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तोे इसमें 8MP प्राइमरी कैमरा और 1.2MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 
 


Latest News