Monday, January 8, 2018-1:42 PM
जालंधरः लास वेगास में चल रहे (CES) 2018 में सैमसंग ने अपने नोटबुक 7 स्पीन (2018) को लांच कर दिया है। नोटबुक 7 स्पिन (2018) 360-डिग्री टचस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है। इस नोटबुक में बैकलिट कीबोर्ड और एक वॉयस नोट है जो एक स्मार्ट रिकॉर्डिंग फीचर है जिसे माइक्रोफोन के साथ इंटीग्रेट किया गया है और ये सभी जरूरी मैसेज्स व लैक्चर्स की बड़ी ही बारीकी के साथ कैप्चर करता है, ताकि कुछ भी जरूरी छूट न जाए। फिलहाल इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग नोटबुक 7 स्पिन के फीचर्स
डिस्प्ले |
13.3 इंच की फुल एचडी PLS डिस्प्ले |
प्रोसैसर |
8th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसैसर |
रैम |
8GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
256GB |
बैटरी |
43Wh |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
विंडो 10 |
कनैक्टिविटी |
USB टाइप-C पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, एक एचएमडीआई पोर्ट और HP/mic पोर्ट |