डिजिटल इंडिया को नया मोड़ देगा ‘स्वलेख’ एप्प, उपलब्ध होगी सभी क्षेत्रीय भाषाएं

  • डिजिटल इंडिया को नया मोड़ देगा ‘स्वलेख’ एप्प, उपलब्ध होगी सभी क्षेत्रीय भाषाएं
You Are HereGadgets
Sunday, August 27, 2017-12:38 PM

जालंधरः डिजिटल इंडिया योजना के बाद अब अलग अलग स्थानीय भाषाओं को एक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाया जा रहा। इसके लिए जल्द ही 'स्वलेखा' एप्प शुरू किया जाएगा। इस एप्प के जरिए विभिन्न एप्प का इस्तेमाल कर यूज़र क्षेत्रीय भाषा में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के साथ स्थानीय भाषाओं में क्षेत्रीय कंटेंट प्राप्त कर सकेंगे।

 

'स्वलेख एप्प' के जरिए स्थानीय भाषाओं का अनुभव मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा, इसके साथ स्थानीय स्क्रिप्ट या फोनेटिक रूप में भी टाइप करने की सुविधा मिल सकेगी। इतना ही नहीं, इस एप्प के जरिए इंडिक फोनबुक के माध्यम से भारतीय भाषाओं में कॉन्टैक्ट सेव और स्क्रीन लॉक जैसी सुविधाएं क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 'स्वलेख ऐप' भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में अलग-अलग स्क्रीन रिजॉल्यूशन के फीचर फोन के लिए निश्चित आकार के फोंट भी देता है।

 

स्वलेख के यूजर्स अंग्रेजी स्क्रिप्ट में फोनेटिक रूप से टाइप कर सकते है और मूल भाषा में समझ सकते है। इस सुविधा के लिए इंटरनेट होने की आवश्यकता नहीं है, यह ऑफलाइन भी काम करता है। इस एप को भारतीय भाषाओं के सिद्धांतों पर बनाया गया है, इसलिए किसी भी प्रकार की शाब्दिक गलती से बचाता है ताकि कोई जंक फाइल ना बनें।


Latest News