इन एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate

  • इन एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate
You Are HereGadgets
Saturday, September 16, 2017-3:28 PM

जालंधरः अाज के समय में इंटरनेट पर हिंदी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर यूजर्स अपने पोस्ट को हिंदी में ही लिखने की कोशिश कर रहे हैं। मई 2017 में एक रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें बताया गया था कि करीब 88 फीसद भारतीय अंग्रेजी के बजाय क्षेत्रीय भाषा वाले विज्ञापन पर क्लिक करते हैं। इसके साथ ही 39 फीसद यूजर्स इंटरनेट पर हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो हिंदी में पोस्ट करना चाहते होंगे लेकिन टाइपिंग न आने के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे।  

 

Google Translate:

बता दें कि हाल ही में इस एप्प ऑफलाइन फीचर को भी जोड़ दिया गया है। यहां से यूजर्स लगभग 130 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन 59 भाषाओं का अनुवाद किया जा सकता है। किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।


Hindi English Translator:

इसमें कई भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं। यह भी दूसरी एप्स की तरह हिंदी लिखने व बोलने में आपकी मदद करती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


Translate: text & voice translator

अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां की भाषा आपको नहीं आती तो आप इस एप्प की मदद ले सकते हैं। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

 

English Hindi Dictionary:

यह भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें डिक्शनरी के अलावा अनुवाद करने का फीचर भी दिया गया है। यह एप्प भी ऑफलाइन काम करती है। यही नहीं, इसमें हिन्दी-अंग्रेजी सीखने के लिए गेम भी दिए गए हैं।


English to Hindi Translator:

इस एप्प की सबसे खास बात यह है कि इसे ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एप्प में हिंदी की-बोर्ड दिया गया है। साथ ही इसमें शब्दकोश में भी उपलब्ध है। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


Latest News