क्या जानते हैं अाप गूगल मैप्स के ये खास Hidden फीचर्स

  • क्या जानते हैं अाप गूगल मैप्स के ये खास Hidden फीचर्स
You Are HereGadgets
Monday, September 11, 2017-7:35 PM

जालंधर- स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसके जरिए कई काम आसानी से किए जा सकते हैं। वहीं लगभग हर स्मार्टफोन में गूगल मैप्स प्री-इंस्टॉल्ड आता है। इसके जरिए यूजर्स किसी भी रास्ते का पता लगा सकता है। इस पोस्ट में हम आपको इससे संबंधित कुछ फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे।


बनाएं पर्सनल मैप:

गूगल मैप (डेस्कटॉप) पर आप खुद का मैप भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको मेन्यू में जाकर place पर क्लिक करना होगा। इसके बाद map और फिर create map पर क्लिक करें। यहां से आप मैप को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।


यात्रा में लगाएं स्टॉप्स:

यात्रा करने के दौरान आप ब्रेक भी ले सकते हैं। इसका मतलब कि गूगल मैप पर आपर मल्टीपल स्टॉप्स फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्टार्टिंग प्वाइंट और डेस्टीनेशन डालें। स्टार्टिंग प्वाइंट के बराबर में तीन डॉट्स दिए गए होंगे जिसपर क्लिक करने पर आपको स्टॉप का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, यह फीचर केवल आईओएस में ही दिया गया है।


एक्सप्लोर:

अगर आपको कोई जगह पसंद आई है तो आप उसे रेटिंग दे सकते हैं। साथ ही डिस्क्रिप्शन भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए भी आपको मैन्यू में जाकर ऑप्शन मिल जाएगा।

 

शेयर योर लोकेशन:

यहां आप अपने मौजूदा लोकेशन को किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यही नहीं, आपके दोस्त की लोकेशन क्या है इसका पता भी आपको चल जाएगा।


Latest News