Independence Day पर मोबाइल में डाउनलोड करें यह खास एप्लीकेशन

  • Independence Day पर मोबाइल में डाउनलोड करें यह खास एप्लीकेशन
You Are HereGadgets
Tuesday, August 15, 2017-10:56 AM

जालंधरः  आज हम आपको देशभक्ति से जुड़ी कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत आजादी के 70 साल पूरे कर चुका है। इस स्वतंत्रता दिवस हम आपके लिए कुछ ऐसे मोबाइल एप्स की जानकारी लाएं हैं जो लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने के लिए बनाई गई हैं। हमने इससे पहले कई पोस्ट्स में आपको अलग-अलग तरह की एप्स के बारे में जानकारी दी है।

भारत के वीर:

इस एप के जरिए सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई को सपोर्ट किया जाता है। इस एप को इंस्टॉल कर आप सैनिक के नाम पर डोनेशन दे सकते हैं। यह राशि सैनिक के परिवार वालों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने बनाया है। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस के परिवारों की मदद करने के लिए भारत सरकार यह एप बनाई थी।

इंडियन फ्रीडम फाइटर्स:

इस एप में भारत में ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए फ्रीडम फाइटर्स की बहादुरी के किस्से दिए गए हैं। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे नीलकंठ एप्स ने बनाया है। इसमें लोकप्रिय फ्रीडम फाइटर्स जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस आदि शामिल हैं। 

स्वच्छ भारत अभियान:

सरकार ने यह एप बनाई है जिससे लोग अपने आस-पास के एरिया को स्वच्छ रख सकें। यूजर्स स्वच्छ कैंपेन से जुड़ सकते हैं। इसमें कई ट्यूटोरियल्स भी दिए गए हैं कि कैसे आप सोसाइटी में अपना योगदान दे सकते हैं। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी भारत में स्वच्छता अभी भी काफी कम है। लोगों को स्वच्छता के बारे में प्रेरित करने के लिए ही 


Latest News