जल्द Gmail का डेस्कटॉप वर्जन होगा री-डिजाइन

  • जल्द Gmail का डेस्कटॉप वर्जन होगा री-डिजाइन
You Are HereGadgets
Sunday, October 1, 2017-8:13 PM

जालंधर- दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर इस ईमेल सर्विस जीमेल अपने डेस्कटॉप वर्जन को मेकओवर करने की तैयारी में है। इस सर्विस में डेस्कटॉप वर्जन को ध्यान में रखकर नए फीचर अपडेट किए जा रहे हैं। इसमें टूल बार में बदलाव होने के साथ-साथ, आइकन को कलरफुल किया जाएगा। अपडेट और रि-डिजाइनिंग के जरिए इस ईमेल सर्विस को नया और मॉडर्न लुक दिया जाएगा। हालांकि, जीमेल के यह फीचर्स और अपडेट कब तक आएंगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

 

इसके अलावा डेस्कटॉप के लिए जीमेल सर्विस में स्मार्ट रिप्लाई को भी जोड़ा जाएगा। इसमें स्मार्ट ग्रुपिंग को भी शामिल किया जाएगा। स्मार्ट ग्रुपिंग के जरिए एक जैसे ईमेल्स खुद-ब-खुद आपके लिए एक जगह कलेक्ट हो जाएंगे। 


Latest News