गूगल ने Gabriel Garcia की 91वीं जयंती पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने Gabriel Garcia की 91वीं जयंती पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Tuesday, March 6, 2018-10:38 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज जाने-माने लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता Gabriel Garcia की 91वीं जयंती पर खास तरह का डूडल बनाया है। आज के बनाए गए डूडल में आप फुल पत्ती, ट्रेन और मूव करती हुई तीतली को आसानी से देख सकते हैं।

 

लेखक गेब्रियल अपनी किताब ‘A Hundred Years of Solitude’के लिए काफी जाने गए थे। स्पैनिश भाषा में लिखी गईं किताबों के कारण वह आम लोगों से लेकर खास लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। गेब्रियल को वर्ष 1982 में साहित्य में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने 25 से ज्यादा किताबें लिखीं थीं। 

 

6 मार्च, 1927 को हुआ था जन्मः

Gabriel Garcia का जन्म 6 मार्च, 1927 को कोलंबिया में हुआ थआ। बचपन में ही गेब्रियल के माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनके दादा-दादी ने उनको पाला।


Latest News