गूगल ने राजा राम मोहन राय के 246 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने राजा राम मोहन राय के 246 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Tuesday, May 22, 2018-10:21 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने भारतीय महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय के 246 वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। इस डूडल पर क्लिक करते ही आपको राजा राममोहन राय से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाएंगी। राजा राम मोहन राय ने 19वीं सदी में समाज सुधार के लिए कई आंदोलन चलाए, जिनमें बाल विवाह से लेकर सती प्रथा तक जैसी कुरीतियां को हमारे समाज से दूर करने में उनकी अहम भूमिका रही थी।  

 

बंगाल में हुअा था जन्मः  

राय राजा राम मोहन जी का जन्म 22 मई, 1772 को पश्चिमी बंगाल के हुगली जिले के राधानगर में हुआ था। उनके पिता का नाम रामकांत वैष्णव और मां का नाम तरिणी देवी शैव था। उन्होंने अपनी शुरूअाती पढाई भी बंगाल के एक गांव से शुरू की। उन्हें बंगाली, संस्कृत, अरबी और फारसी जैसी भाषाओं का ज्ञान था, जिसके कारण वह अलग-अलग लोगोंं से उनकी भाषा में बात कर लेते थे। इसके अलावा कहा जाता है कि उन्होनें कई धर्मग्रंथों का अध्ययन भी किया था। वहीं, राजा राममोहन राय को 'आधुनिक भारत का निर्माता' भी कहा जाता है।

 

कई कुरीतियों को किया दूरः

राजा राममोहन राय ने 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने मूर्ति पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया है। उस समय में कुरीतियों को दूर करना तो दूर उनके खिलाफ बोलना भी पाप माना जाता था। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ समाज में फैली कई कुरीतियों को ही दूर किया बल्कि देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Latest News