गूगल ने सर विलियम हेनरी पर्किन के 180 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने सर विलियम हेनरी पर्किन के 180 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Monday, March 12, 2018-1:57 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज पहले सिंथेटिक डाई की खोज करने वाले सर विलियम हेनरी पर्किन के 180 वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। पेशे से केमिस्ट पर्किन का जन्म 12 मार्च 1838 को इंग्लैंड में हुआ था और उन्होंने दुर्घटनावश पहली सिंथेटिक डाई, 'मौविइन' की खोज की थी। सर विलियम हेनरी पर्किन के इस डूडल को ब्रिटिश चित्रकार सोनी रॉस ने बनाया है। गूगल ने बताया है कि इंग्लैंड की महारानी क्वीन विक्टोरिया ने भी 1862 की रॉयल एग्जिबिशन में भी खुद मौविइन डाई से रंगा हुआ गाउन पहना था। आज का यह गूगल का डूडल भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया, जापान जैसे अन्य देशों में भी देखा जा सकता है। 

 

गूगल ने कहा कि एक 18 साल के लैबरेटरी असिस्टेंट पर्किन अपने एक असफल प्रयोग के बाद बीकर में पड़े गहरे रंग के पदार्थ को साफ कर रहे थे और तभी उन्होंने ध्यान दिया कि जब उसे अल्कोहल के साथ मिक्स किया तो पदार्थ ने बैंगनी रंग का निशान छोड़ दिया। पर्किन को उनकी खोज के 50 साल पूरे होने पर 1906 में नाइट की उपाधि से भी नवाजा गया था। 

 

इसके अलावा सर विलियम हेनरी पर्किन की इस खोज की टाइमिंग भी गजब की थी क्योंकि उस समय टेक्सटाइल इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही थी। उस समय बैंगनी रंग के कपड़े काफी स्टाइलस समझे जाते थे लेकिन ये लोगों के लिए काफी महंगे थे और जल्द ही फीके भी पड़ जाते थे। पर्किन की खोज के बाद एक समय मौविइन काफी सस्ता, लोगों की पहुंच में रहने वाला फैशन इंडस्ट्री का फेवरिट डाई बन गया। 
 


Latest News