गूगल ने International women's day के मौके पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने International women's day के मौके पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Thursday, March 8, 2018-10:53 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज International women’s day 2018 के मौके पर नया डूडल बनाया है। गूगल डूडल आज के दिन दुनिया भर की महिलाओं की कहानियों और आवाजों का जश्न मना रहा है। इंटरनेशनल  women's डे के मौके पर इस साल गूगल के डूडल में 12 स्लाइड्स हैं और हर स्लाइड को एक अनोखा और अलग डिजाइन दिया गया है। वहीं, इस नए डूडल को 12 महिला कलाकारों द्वारा स्लाइड्स के रूप में परिभाषित किया गया है।

 

बता दें कि यह आर्टिस्ट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हैं और हर आर्टिस्ट ने अपने अंदाज में अलग-अलग महिलाओं की कहानी बताई है। इस डूडल को एक प्ले बटन पर क्लिक करने से देखा जा सकता है। इसके साथ ही गूगल ने एक हैशटैग #herstoryourstory को भी चला रहा है।

 

इसके अलावा इस डूडल में Anna Haifisch, Chihiro Takeuchi, Estelí Meza, Francesca Sanna, Isuri, Karabo Poppy Moletsane, Kaveri Gopalakrishnan, Laerte, Philippa Rice, Saffa Khan, Tillie Walden और Tunalaya Dunn जैसे कलाकार शामिल है। वहीं, आज के डूडल को 80 भाषाओं में प्रस्तुत किया गया है। 


  


Latest News