गूगल के इस डिवाइस का पेटेंट हुआ रिलीज, जानें डिटेल

  • गूगल के इस डिवाइस का पेटेंट हुआ रिलीज, जानें डिटेल
You Are HereGadgets
Thursday, November 30, 2017-3:21 PM

जालंधरः अमरीका की मल्टीनेशनल कंपनी गूगल अपने एक नए डिवाइस पर कार्य कर रही है। दरअसल, कंपनी ने अपने नए डिवाइस का एक पेटेंट जारी किया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि गूगल का नया डिवाइस लैपटॉप सीरिज में पेश हो सकता है। 


 
पेटेंट को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी का नया डिवाइस ड्यूल स्क्रीन के साथ लैस होगा। हालांकि पेटेंट में दोनों स्क्रीन को अलग-अलग दिखाया गया है, जिसे यूजर्स मल्टीपल मोड में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

 

वहीं, डिवाइस के दोनों डिस्प्ले को एक ही हाडवेयर से फिक्स किया गया है, जिससे यूजर्स दोनों डिस्प्ले में एक जैसा काम करने में सक्षम होंगे। माना जा रहा है कि कंपनी का यह डिवाइस काफी पावरफुल फीचर्स से लैस होगा। 

 

आपको बता दें कि अभी तक इस डिवाइस के बारे में पूर्णरुप से जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मिली पेटेंट तस्वीर से यह दावा किया जा रहा है कि गूगल इस डिवाइस पर काम कर रही है और कंपनी ने इस डिवाइस को जल्द पेश कर सकती है। 
 


Latest News